ये हैं भारत के Elon Musk: Mahindra Bolero को बना दिया Tesla की तरह बिना ड्राइवर के चलने वाली गाड़ी

भोपाल। क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश में भी एक एलोन मस्क है जिन्होंने महिंद्रा कंपनी की बोलेरो को ड्राइवर लैस गाड़ी में बदल दिया। इस गाड़ी की खासियत है कि यह न सिर्फ बिना ड्राइवर के चलती है, बल्कि अगर गलती से कोई  शख्स या अन्य किसी वाहन इसके सामने आ जाता है तो यह गाड़ी खुद ब खुद अपना रास्ता बदल लेगी। फिलहाल इसका सड़कों पर ट्रायल चल रहा है। हालांकि इस कारनामे को देखने के बाद महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा भी चौंक गए। 

ये क्या कर दिया गुरुजी! IGKV रायपुर के टीचर ने बनाया पेपर चेकिंग का रील, क्या अब फंस जाएंगे मुसीबत में ?

दरअसल यह कारनामा किया है भोपाल के संजीव शर्मा ने जिन्होंने रुड़की IIT से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने इजरायल और कनाडा के कॉलेजों में भी पढ़ाई की। इसके बाद Swaayatt Robots नाम की कंपनी की शुरुआत की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 2015 से 2021 में अपने और अन्य तरीकों से मिलाकर करीबन 60 लाख रुपए खर्च कर टेक्नोलॉजी का ब्लू प्रिंट बनाया। 2021 में उन्हें 22 करोड़ रूपए की फंडिंग मिल गई थी। हाल में उनकी कंपनी का वैल्यू 75 मिलियन डॉलर था (563 करोड़ रुपए) था। 2021 से पहले उन्होंने करीब 30 डेमो सड़क पर कर दिया था। 

सेक्स करने से किया इंकार तो महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट

  इस गाड़ी में उन्होंने कई तरह के कैमरे लगाए हैं और सेंसर लगाए हैं जिसकी मदद से यह बिना किसी रुकावट चलता है। साथ ही इससे किसी तरह का कोई हादसा भी नहीं होता है। गियर, स्टेयरिंग और ब्रेक को कंट्रोल करने के लिए उन्होंने खुद का इलेक्ट्रो मेकेनिकल सिस्टम डेवलप किया है। जिससे यह वायर के जरिए चल सके और कंप्यूटर से कनेक्ट हो सके। 

हस्तमैथुन करते दिखा आइसक्रीम ठेला संचालक.. फिर आइसक्रीम में मिलाया वीर्य, पुलिस ने किया अरेस्ट

इस वीडियो को देखने के बाद उद्योगपति और महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा भी चौंक गए और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, पूरे भारत में तकनीकी नवाचार के बढ़ने के प्रमाण। एक इंजीनियर जो अभी तक कोई अन्य डिलीवरी ऐप नहीं बना रहा है। संजीव शर्मा स्तर 5 की स्वायत्तता को लक्षित करने के लिए जटिल गणित का उपयोग कर रहे हैं। मैं जोर-जोर से जयकार कर रहा हूं। और निश्चित रूप से उनकी कार की पसंद पर बहस नहीं होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाभारत के श्रीकृष्ण ने IAS पत्नी के खिलाफ कराई एफआईआर स्त्री की इस चीज पर मरते है पुरुष… 200 पार जाएगा यह शेयर, मालामाल हो सकते हैं आप ब्रह्मांड का बर्फीला चंद्रमा मिल गया, सतह में छिपा है विशालकाय महासागर खाटू श्याम बाबा की कहानी… इस वजह से Shri Khatu Shyam Baba ji को कहते हैं हारे का सहारा