Skip to content
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • Business
  • मनोरंजन
  • Sports
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • Health/Lifestyle
  • Tech & Auto
  • Whats the News
  • अपराध / न्याय
  • काम की बात
  • ज्ञान-विज्ञान
  • धर पकड़
  • विजुअल स्टोरीज
whatsthenews

whatsthenews

हिंदी न्यूज़,Hindi News,हिंदी समाचार,Latest Hindi News,Latest Breaking News,Latest National News

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • Business
  • मनोरंजन
  • Sports
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म
  • Health/Lifestyle
  • Tech & Auto
  • Whats the News
  • अपराध / न्याय
  • काम की बात
  • ज्ञान-विज्ञान
  • धर पकड़
  • विजुअल स्टोरीज
  • Toggle search form
Mangur fishes

अगर आप भी हैं मछली खाने के शौक़ीन तो हो जाएं सावधान, छत्तीसगढ़ में पकड़ाई मगरमच्छ प्रजाति की मछलियां, इंसानों तक का खा जाती हैं मांस … पूरे भारत में है बैन

Posted on June 23, 2023June 23, 2023 By whatsthenews.in No Comments on अगर आप भी हैं मछली खाने के शौक़ीन तो हो जाएं सावधान, छत्तीसगढ़ में पकड़ाई मगरमच्छ प्रजाति की मछलियां, इंसानों तक का खा जाती हैं मांस … पूरे भारत में है बैन

Mangur fishes : अगर आप भी मछली खाने के शौक़ीन हैं तो आपके लिए एक बेहद हैरान कर देने वाली और सतर्क करने वाली खबर है। दरअसल छत्तीसगढ़ से होकर दूसरे राज्य ले जाने वाली मगरमच्छ प्रजाति वाली मछलियों को प्रशासन ने दफना दिया है। दरअसल, छ्त्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में प्रशासन ने करीब 30 क्विंटल मांगुर मछली जब्त की है। हाइब्रिड मांगुर मछलियों को मोंगरी बताकर बाज़ार में बिक्री किया जा रहा है।

Mangur fishes

ये मांसाहारी होती हैं और इनका वजन बेहद तेज़ी से बढ़ता है। इन्हें खाना इंसान के लिए स्लो पॉइज़न के समान है। इन मछलियों के परिवहन से लेकर बिक्री भारत में बैन है।

दरअसल, आंध्र प्रदेश के तस्कर CG के रास्ते इस मछली की तस्करी कर रहे थे। बीच रास्ते में ट्रक खराब हुआ और प्रशासन को इसकी खबर मिली। जिसके बाद बीच जंगल में गड्ढा खोदकर एक ट्रक मछली को नष्ट कर दिया गया है। मामला जिले के बोरगांव थाना क्षेत्र का है।

Mangur fishes

जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के कुछ तस्कर ट्रक में 30 क्विंटल मांगुर मछली भरकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। बस्तर के कोंडागांव जिले के बोरगांव में NH-30 पर ट्रक खराब हो गया। जिसके बाद तस्करों ने दूसरा ट्रक मंगवाया और उसमें सारी मछली को लोड कर रहे थे। इस बीच गांव वालों की नजर इन पर पड़ी। ग्रामीणों ने इस बात की खबर फौरन प्रशासन को दी। जिसके बाद मत्स्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

जंगल में मत्स्य विभाग की टीम ने एक बड़ा सा गड्ढा खुदवाया और उस गड्ढे में सारी मछलियों को डलवा दिया। जिसके बाद गड्ढे को वापस मिट्टी से पाट दिया गया। इन मछलियों की कीमत करीब लगभग 6 लाख है।

मांगुर मछली मगरमच्छ और देसी मोंगरी मछली की प्रजाति है। इस मछली को जिस भी तालाब में डाला जाता है वह तालाब की अन्य मछलियों को अपना आहार बना लेती है। पानी का इको सिस्टम खत्म कर देती है और इंसानों का मांस तक खा जाती है। खतरनाक होने के बावजूद लोग बड़े स्तर पर इसे अपना आहार बनाते हैं।

छत्तीसगढ़ में पकड़ाई मगरमच्छ प्रजाति की मछलियां#chhattisgarh #Viral #Video #CG #Kondagaon pic.twitter.com/DwVtXU5eVJ

— whatsthenews (@whatsthenewzz) June 23, 2023
Whats the News, अपराध / न्याय, छत्तीसगढ़ Tags:Mangur fishes

Post navigation

Previous Post: रायपुर IGKV छात्र सुजीत सुमेर ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण बाबा साहब डॉ. अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से हुए सम्मानित…
Next Post: हर कहानी सूर्यवंशम की तरह नहीं होती ! पत्नी को पढ़ाने झोंक दी जीवन भर की जमा पूंजी, अब SDM बनने के बाद पति को दे रही तलाक … फेसबुक फ्रेंड से लड़ाने लगी इश्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2023 whatsthenews.

Powered by PressBook WordPress theme