CG BIG BREAKING : सहायक खनिज अधिकारी को कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा, जानें क्या है पूरा मामला …

CG NEWS

DURG NEWS दुर्ग। ACB की विशेष कोर्ट ने दुर्ग जिले के तत्कालीन सहयक खनिज अधिकारी को सात साल की सजा सुनाई है साथ ही 20 हजार रूपए का अर्थ दंड सुनाया है। जानकारी के मुताबिक, जिले के तत्कालीन सहायक खनिज अधिकारी गणेश प्रसाद कुम्हारे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने की शिकायत हुई थी। अधिकारी ने अपने और परिवार वालों के नाम पर चल-अचल संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद एसीबी ने 11 अक्टूबर 2020 को विशेष न्यायालय रायपुर से तलाशी वारंट प्राप्त किया। एसीबी ने आरोपी के विजय नगर स्थित नवनिर्मित मकान की तलाशी ली।

DURG NEWS

इस दौरान वहां से नकद रकम, बैंक संबंधित दस्तावेज, बीमा पॉलिसी, अचल संपत्ति संबंधी दस्तावेजों को जब्त किया गया। इस प्रकरण की सुनवाई करते हुए एसीबी के विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम दुर्ग आदित्य जोशी आरोपी गणेश कुम्हारे को दोषी पाया। सुनवाई के दौरान शासन की ओर से प्रकरण की पैरवी विशेष लोक अभियोजक जाहिदा परवीन ने की।

DURG NEWS

आरोपी ने मात्र 6 साल में दो करोड़ 20 लाख 51 हजार 378 रुपए के अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की थी। यह आय उसकी औसत सकल आय की तुलना में 408 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाभारत के श्रीकृष्ण ने IAS पत्नी के खिलाफ कराई एफआईआर स्त्री की इस चीज पर मरते है पुरुष… 200 पार जाएगा यह शेयर, मालामाल हो सकते हैं आप ब्रह्मांड का बर्फीला चंद्रमा मिल गया, सतह में छिपा है विशालकाय महासागर खाटू श्याम बाबा की कहानी… इस वजह से Shri Khatu Shyam Baba ji को कहते हैं हारे का सहारा