रायपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव हुआ है। टीएस सिंह देव को छत्तीसगढ़ सरकार का उपमुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री के रूप में टीएस सिंह देव की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वह एक वफादार कांग्रेस नेता और एक सक्षम प्रशासक हैं। डिप्टी सीएम के रूप में उनकी सेवाओं से राज्य को बहुत फायदा होगा…”
