आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव दिल्ली पहुंचे

रायपुर / अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय (एआईसीसी) दिल्ली में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय बैठक मे शामिल होने छत्तीसगढ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव दिल्ली पहुंचे हैं। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजीराव मोघे के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया है। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव एंव उपाध्यक्ष शशिभगत ने बताया कि राष्ट्रीय बैठक मे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुआ है और राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन किया जायेगा।


छत्तीसगढ़ प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस को और मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है, श्री ध्रुव ने कहा कि भारत जोडो पदयात्रा से देश के लोगो में उम्मीद की नई किरण जगी है। कांग्रेस के नेता राहूल गांधी की भारत जोडो यात्रा में भारी सफलता को देखकर भाजपा घबरा गई है। आज राहूल गांधी देश के भीतर भाईचारा एकता प्रेम उम्मीद और सदभावना के नये बीज बोते चल रहे हैं।

देश की जनता राहूल गांधी की पदयात्रा को हाथों हाथ ले रही है
श्री ध्रुव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ में भूपेश बघेल की सरकार गांव गरीब किसानों के कल्याण और विकास के लिए जो कार्य कर रही है। वह पुरे देश में एक माडल के रूप में जाना जाता है, छत्तीसगढ राज्य पोषक अनाज अर्वाड 2022 से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ है, छत्तीसगढ सरकार के किसान हितैषी नीतियों की देश में सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाभारत के श्रीकृष्ण ने IAS पत्नी के खिलाफ कराई एफआईआर स्त्री की इस चीज पर मरते है पुरुष… 200 पार जाएगा यह शेयर, मालामाल हो सकते हैं आप ब्रह्मांड का बर्फीला चंद्रमा मिल गया, सतह में छिपा है विशालकाय महासागर खाटू श्याम बाबा की कहानी… इस वजह से Shri Khatu Shyam Baba ji को कहते हैं हारे का सहारा