sardar vallabhbhai patel statue demolished: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन में एक बार फिर विवाद हो गया। इस बार यह विवाद डॉ. प्रतिमा को हटाकर सरदार वल्लभ पटेल की प्रतिमा लगा दी। जिससे नाराज दलित वर्ग के लोगों ने ट्रैक्टर से सरदार पटेल की मूर्ति गिरा दी। साथ ही उनकी मूर्ति पर पत्थर मारा गया।
sardar vallabhbhai patel statue demolished: दरअसल, आज सुबह माकड़ोन में प्रशासकीय अमले ने कई प्रतिमाओं को हटाया। यहां पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगी थी, लेकिन इसे हटाकर पटेल की प्रतिमा लगाई जा रही थी, जिसको लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा भडक़ उठा।
kanji house dehradun: राजधानी के कांजी हाउस में मृत मिली गाएं, आंखें गायब, विभत्स वीडियो आया सामने
sardar vallabhbhai patel statue demolished: इस बात की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और वापस आंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग करने लगे। देखते ही देखते विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। आक्रोशित लोगों ने यहां कई सरकारी वाहनों पर जमकर पथराव किया और उन्हें आग के हवाले कर दिया।
Panna murder case: शादी से पहले मंगेतर ने कर दी युवती की हत्या, कहा- चाल-चलन ठीक नहीं था
पथराव से कई वाहनों के शीशे भी टूट गए व कुछ लोग घायल हुए हैं। बढ़ती हिंसा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। स्थिति तनाव पूर्ण, किंतु नियंत्रण में है।