Disabled students protest in Bhopal: जल संसाधन विभाग में निकाली गई दिव्यांग भर्ती निरस्त, अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, मंत्री तुलसी सिलावट से की ये मांग

Disabled students protest in Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज जल संसाधन विभाग में दिव्यांग अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। अभ्यर्थियों ने बताया कि विभाग में निकाली गई भर्ती अचानक रद्द कर दी गई।आज सभी अभ्यर्थियों को विभाग में सहायक ग्रेड-3 पद पर भर्ती करने के लिए वॉक इन इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था लेकिन अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए भोपाल पहुंचे तो बताया गया कि इंटरव्यू अभी नहीं होंगे। भर्ती प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

Disabled students protest in Bhopal: दूर दराज गांवों से नौकरी की उम्मीद लेकर आए दिव्यांग युवाओं को जब अचानक नौकरी निरस्त करने की जाानकारी मिली तो उनका गुस्सा फूट गया। अभ्यर्थियों ने जल संसाधन विभा के दफ्तर में हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही अफसरों की गाड़ी के सामने खड़े होकर उन्हें गेट पर ही रोक लिया। बोले-पहले भर्ती बहाल कराओ फिर अंदर जाने देंगे।

35 पदों के लिए इसी माह निकाली थी भर्ती
जल संसाधन विभाग ने सहायक ग्रेड-3 के 35 पदों के लिए इसी माह भर्ती निकाली थी। अभ्यर्थियों को सोमवार 22 अप्रैल को वॉक इन इंटरव्यू के लिए भोपाल बुलाया गया, लेकिन यहां नोटिस चस्पा कर भर्ती निरस्त करने की जानकारी दी गई। जिससे अभ्यर्थियों का पारा हाई हो गया और अधिकारियों से जवाब मांगते हुए हंगामा करने लगे। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से भी उन्होंने भर्ती बहाल करने की मांग की है।

बोले-अफसरों के खिलाफ हो कार्रवाई
दिव्यांगों ने भोपाल कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुए अचानक भर्ती निरस्त करने का करण पूछा है। साथ ही विभागीय मंत्री तुलसी सिलावट से भर्ती बहाल करने की मांग की है। कहा, बिना कारण भर्ती निरस्त करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दिव्यांग अभ्यर्थियों ने अफसरों पर गाली-गलौज करने का आरोप भी लगाया है।

दिव्यांगों के लिए 4603 पद (Bhopal Samachar) खाली हैं। इन्हें लेकर राजपत्र में प्रकाशन भी हुआ है।

सरकार को इन पदों पर साल 2024 में ही नियुक्ति करना है। इन सभी 4603 पदों को भर्ती परीक्षा, संविदा और कांट्रेक्ट बेस्ड पर भरा जाएगा।

साल 2014 से लगातार चल रहा भर्ती अभियान

सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल (Bhopal Samachar) द्वारा जारी किया गया था। परिपत्र के मुताबिक, न्यायालय के निर्देश के अंतर्गत 22.02.2014 को जारी परिपत्र में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों की पूर्ति के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे।

इसे बाद समय-सीमा को आगे बढ़ाया जातात रहा है। परिपत्र 05.01.2023 के द्वारा वॉक-इन-इंटरव्यू से पदपूर्ति की समय-सीमा 31.12.2023 तक निर्धारित की गई थी।

हर साल बढ़ा दी जाती है तारीख
राज्य शासन को जब ध्यान में आया कि दिव्यांगों के लिए आरक्षित खाली पड़े पदों की पूर्ति अभी तक नहीं हो पाई है, तो हर साल तारीख को बढ़ा दिया जाता है।

इस साल भी विशेष भर्ती अभियान के तहत वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती किए जाने की समय-सीमा 31.12.2024 तक बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाभारत के श्रीकृष्ण ने IAS पत्नी के खिलाफ कराई एफआईआर स्त्री की इस चीज पर मरते है पुरुष… 200 पार जाएगा यह शेयर, मालामाल हो सकते हैं आप ब्रह्मांड का बर्फीला चंद्रमा मिल गया, सतह में छिपा है विशालकाय महासागर खाटू श्याम बाबा की कहानी… इस वजह से Shri Khatu Shyam Baba ji को कहते हैं हारे का सहारा