विदेशों में भी श्रद्धा जैसा हत्याकांड, बहु की लाश का सूप बना कर पी रहे थे सास-ससुर …

abby choi

abby choi हॉंगकॉंग में दिल्ली के श्रद्धा जैसे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। जहां पुलिस ने मॉडल एब्बी चोई की हत्या करके शव के टुकड़े-टुकड़े करने के आरोप में मृतका के पूर्व पति के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के घर में फ्रिज से मॉडल के पैरों के टुकड मिले हैं। हालांकि अभी भी सिर समेत शरीर के कई हिस्से ढूंढना बाकी हैं। बताया जा रहा है कि घर से सूप के दो कप मिले हैं जिनमें मानवीय अंग थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मॉडल का पूर्व पति और उसके परिवारवालों के साथ वित्तीय विवाद चल रहा था। हत्या को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। घर से मॉडल के अंग काटने के लिए इस्तेमाल किये गए उपकरण भी बरामद हुए हैं।

abby choi

मॉडल एबी चोई टिन-फुंग बुधवार को लापता ह गई थी, जिसके दो दिन के बाद ही मॉडल के शरीर के कई टुकड़े ताई पो (Tai Po) जिले के एक घर में पाए गए। इस मामले में मॉडल के पूर्व पति और ससुराल वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने यह जानकारी दी है।

रेफ्रिजरेटर और बर्तन में शरीर के टुकड़े बरामद
पुलिस ने रविवार को बताया कि मॉडल पर कथित तौर पर सात सीटों वाले वाहन में हमला किया गया था, जिसके अंदर खून के छींटे पाए गए थे। पुलिस इस मामले में जांच के सिलसिले में ताई पो जिले के एक गांव पहुंची, जहां एक घर में उसे फ्रिज और एक बर्तन में शरीर के अंग मिले। पुलिस ने तीन मंजीला घर से दो बड़े सूप के बर्तनों से एक शरीर के अंग भी बरामद किए हैं। मीट ग्राइंडर, एक इलेक्ट्रिक आरी और दो सूप पॉट्स के साथ ह्यूमन टिश्यू, दो तरह के मीट क्लीवर, एक हैमर, दूसरे टूल्स और फेस शील्ड भी बरामद किए हैं।

मॉडल एबी चोई के पूर्व पति एलेक्स क्वांग, उसके पिता क्वांग काऊ और उनके भाई एंथोनी क्वांग पर एक दिन पहले हत्या का आरोप लगाया गया था। एलेक्स क्वांग की मां जेनी ली इस मामले में जांच को प्रभावित करने के लिए आरोप का सामना कर रही हैं। हालांकि इन चारों आरोपियों को अभी जमानत नहीं मिली है। मॉडल की पूर्व पति एलेक्स क्वांग कोंग-ची से उसके दो बच्चे हैं।

संपत्ति विवाद के कारण हुआ चोई की हत्या
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, चोई की हत्या पूर्व पति के साथ चल रहे एक लक्जरी संपति विवाद के कारण हो सकती है। समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में कहा है कि चोई के अपने पूर्व पति और उनके परिवार के साथ दसियों लाख हांगकांग डॉलर (लाखों डॉलर) के वित्तीय विवाद थे। सीएनएन ने पुलिस के हवाले से बताया कि इस मामले में मॉडल के पूर्व पति एलेक्स क्वांग कोंग-ची को शनिवार को शहर के बाहरी द्वीप पर गिरफ्तार किया गया है। वह नौका घाट पर शहर से भागने की योजना बना रहा था। पुलिस ने उसके पास से पुलिस ने उसके पास से 500,000 हांगकांग डॉलर नकद और लगभग 4 मिलियन हांगकांग डॉलर की लग्जरी घड़ियां बरामद की हैं।

Property बेचने के फैसले से थे नाराज
चोई ने हाल ही में 70 मिलियन हांगकांग डॉलर की Property बेची थी, जिसके कारण उसके पूर्व ससुराल वाले नाराज हो गए थे। इसी कारण पूर्व ससुराल वालों ने कथित तौर पर हत्य की साजिश रची थी। मालूम हो कि क्वांग के माता-पिता और भाई को भी हिरासत में लिया गया है। क्वांग, उनके पिता और उनके भाई पर रविवार को हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मामले के सिलसिले में एनजी नामक 47 वर्षीय महिला को भी गिरफ्तार किया है। उसे क्वांग के पिता का प्रेमी होने का संदेह है और उस पर घर के भूतल को किराए पर देने का आरोप लगाया गया है, जहां खोपड़ी और शरीर के अन्य अंग पाए गए थे।

जानी-मानी मॉडल थी चोई
चोई एक जानी-मानी मॉडल थीं। वह उन प्रभावशाली व्यक्ति में शामिल थीं, जिनके इंस्टाग्राम पर 100,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। पूर्व पति एलेक्स क्वांग और मॉडल चोई के दो बच्चे हैं। द स्ट्रेट्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चोई के एक अन्य साथी टैम चुक क्वान के साथ उनके दो अन्य बच्चे भी हैं, जिनके साथ उनका साल 2016 में विवाह हुआ था। हालांकि इस विवाह को कभी आधिकारिक रूप से पंजीकृत नहीं किया गया था।

चोई की निजी संपत्ति 100 मिलियन हांगकांग डॉलर से अधिक
चोई का पालन-पोषण हांगकांग में ही हुआ था और वह अपने तीन बहनों में सबसे बड़ी थीं। मॉडल चोई की निजी संपत्ति 100 मिलियन हांगकांग डॉलर से अधिक है। चोई फैशन के अलावा जानवरों से प्यार करती थी। द इवनिंग स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, वह हांगकांग में एक पशु बचाव संगठन, पॉम्स चैरिटेबल ऑर्गनाइजेशन की सह-संस्थापक भी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाभारत के श्रीकृष्ण ने IAS पत्नी के खिलाफ कराई एफआईआर स्त्री की इस चीज पर मरते है पुरुष… 200 पार जाएगा यह शेयर, मालामाल हो सकते हैं आप ब्रह्मांड का बर्फीला चंद्रमा मिल गया, सतह में छिपा है विशालकाय महासागर खाटू श्याम बाबा की कहानी… इस वजह से Shri Khatu Shyam Baba ji को कहते हैं हारे का सहारा