आंखों में आंसू लिए मालिक के अंतिम संस्कार में शामिल हुई गाय

जानवर और इंसान के बीच एक अनोखा प्रेम होता है। जानवर कुछ न समझते हुए भी अपने मालिक की सारी बातें समझ लेता है। वहीं इंसान भी अपने पालतू पशु के हाव भाव समझकर समझ जाता है कि इसे क्या चाहिए।

कहते हैं कि पालतू जानवर को अगर थोड़ा सा प्यार कर लिया जाए तो वह जिंदगी भर उसका एहसान जताता है। हमारे भारत देश में गाय को पूजा जाता है। ऐसे ही एक गाय और मालिक की कहानी ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव से सामने आई है जिसे सुनकर आपकी भी आंखें छलक उठेंगी।

मालिक को दी अंतिम विदाई

मिली जानकारी के मुताबिक, दुजाना गांव में रहने सत्तन प्रजापति की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई।उनकी मौत की बाद पूरे गांव में दुखों का पहाड़ टूट गया। उसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में गांव भर के कई लोग शामिल हुए लेकिन इसके साथ उनके पालतू गाय भी शामिल हुई।

बताया जा रहा है कि घर से लेकर शमशान घाट तक उनकी गाय अर्थी के साथ चलती रही उसकी आंख में आंसू थे और वह अपने मालिक को ढूंढ रही थी। उसको देखकर मानो ये लग रहा हो कि उसे सब कुछ पता है। अपने मालिक को आखिरी विदाई देने के लिए वह साथ चल रही है। मुखाग्नि के बाद भी वह वहां से नहीं हिली आखिर में उसको जबरन घर लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाभारत के श्रीकृष्ण ने IAS पत्नी के खिलाफ कराई एफआईआर स्त्री की इस चीज पर मरते है पुरुष… 200 पार जाएगा यह शेयर, मालामाल हो सकते हैं आप ब्रह्मांड का बर्फीला चंद्रमा मिल गया, सतह में छिपा है विशालकाय महासागर खाटू श्याम बाबा की कहानी… इस वजह से Shri Khatu Shyam Baba ji को कहते हैं हारे का सहारा