dulha dulhan new : रांची। आपने अक्सर मंडप पर ही शादियां होते हुए देखि होगी लेकिन एक ऐसी शादी देखने को मिली है जो अब चर्चा का विषय बन गई है। इस शादी में दूल्हा एम्बुलेंस में बैठकर आया लेकिन कुछ देर बाद ही उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया। दरअसल पूरा मामला रांची में झारखंड के गढ़वा का है। दूल्हा एंबुलेंस में बैठकर अपनी दुल्हन को ब्याहने आया और उससे शादी रचाने के बाद फिर अस्पताल में भर्ती हो गया।

dulha dulhan new
इस अनोखी शादी में दूल्हे ने स्ट्रेचर पर लेटकर सारी रस्में निभाईं। मामला गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र के बेलोपाती गांव का है। इसी गांव के रहने वाले सुदर्शन मिश्र के बेटे चंद्रेश मिश्र की शादी चैनपुर के पनेरीबांध गांव निवासी मिथिलेश मिश्र की बेटी प्रियंका मिश्र के साथ 25 जून को होनी तय हुई थी। इससे पहले शादी की खरीददारी करते वक्त सड़क दुर्घटना में चंद्रेश मिश्र घायल हो गए और उसके कूल्हे में फ्रैक्चर होने के बाद रॉड लगाया गया। इन परिस्थितियों के बीच शादी की तारीख नहीं बदला गया और उसने तय तारीख को ही एंबुलेंस से पहुंचकर शादी की।
dulha dulhan new
मुहूर्त पर स्ट्रेचर पर उठाकर दूल्हे को विवाह के मंडप में ले जाया गया और यहीं चंद्रेश की दुल्हन ने उन्हें वरमाला पहनायी। शादी के बाद दूल्हे को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।