
रायपुर। देर रात राजधानी में आगजनी की भीषण घटना हुई। यहां पगारिया कांप्लेक्स स्थित एक निजी न्यूज चैनल के बंद पड़े स्टूडियो में देर रात आग लग गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संभावना जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी होगी। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे पगारिया कांप्लेक्स से कुछ लोगों ने धुआं निकलते देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
READ MORE : Breaking : लड़की की कार के टक्कर से फ्लाईओवर के नीचे गिरा युवक, मौत, लड़की बोली – im sorry
जानकारी मिलते ही देवेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल की तीन गाड़ियां भी पहुंच गईं। धुआं ज्यादा होने की वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कत का भी सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया।
READ MORE : गौर से पहचान लीजिए ये चेहरे क्योंकि इस पर रायपुर पुलिस आपको देने जा रही 20 हजार रुपए