
छत्तीसगढ़ कृषि विश्वविद्यालय की शान और अपनी कला से पूरे प्रदेश में अपना नाम बनाने वाले प्रख्यात बांसुरी वादक छात्र सुजीत सुमेर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है जिससे उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। सुजीत सुमेर ने हाल ही में आल इंडिया बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड 2022 में सर्वोत्कृष्ट छात्र के रूप में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह भी पढ़ें : आज के आधुनिक युग में भी घोड़े पर सवार होकर स्कूल जाता है बालक ललित कुमार कड़ोपे
बता दें कि देश के प्रतिष्ठित संस्थान Society for Advancement of Human and Nature (SADHNA) ने सुजीत सुमेर को देश मे अव्वल स्थान पर पुरुस्कार देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्हें ये सम्मान उच्च कोटि के वैज्ञानिकों के मूल्यांकन के बाद समग्र गतिविधियों को मद्देनजर रखते हुए दिया जा रहा है।

देश भर से इस सम्मान के लिए तीन छात्रों का चयन हुआ था जिसमे छत्तीसगढ़ के सुजीत सुमेर ने अपने बेहतर परफॉर्मेंस और ज्ञान की बदौलत यह उपलब्धि हासिल की है। सुजीत ने इस अवार्ड के लिए अपने माता ,पिता , छात्रहितैषी गुरुजन ,वरिष्ठ -कनिष्ठ ,मित्रो एवं स्वजन तथा घनिष्ठ साथियो को विशेष धन्यवाद दिया है। सुजीत के इस अवार्ड को हासिल करने के बाद पूरे छत्तीसगढ़ का नाम देश भर में गौरवान्वित हो गया है, साथ ही कृषि विश्वविद्यालय का नाम भी उन्होंने ऊंचा किया है।
यह भी पढ़ें : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एन.एस.यू.आई ईकाई की हुई नियुक्ति, सुजीत सुमेर चुने गए प्रदेश सचिव, देखें आदेश

बता दें कि सुजीत कृषि विश्वविद्यालय के स्कॉलर छात्र हैं और बेहतरीन बांसुरी वादक हैं। यहां तक सीएम भूपेश बघेल भी उनके बांसुरी वादन की तारीफ कर चुके हैं। यही नहीं सुजीत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय एन.एस.यू.आई ईकाई प्रदेश सचिव भी हैं। सुजीत लगातार छात्र हित में भी आवाज उठाते रहे हैं और उनकी कठिनाइयों में हमेशा सामने खड़े हुए हैं।